पाठ ३ कुत्ते की वफादारी
GSEB Class 7 Hindi Chapter 3 Question Answer | GSEB Class 7 Hindi Textbook Solutions | पाठ ३ कुत्ते की वफादारी
प्रश्न – नीचे दिए गए शब्दों का प्रयोग कहानी के जिस वाक्य मे हुआ हो वह वाक्य पढ़िए :
- समाधी – उसने उस वफादार कुत्ते की समाधि बनायीं .
- बंजारा – एक बार बंजारा व्यापर मे मार खा गया .
- वफादार – कुत्ता बड़ा वफादार था .
- शव – वह कुत्ते के शव को अपनी गोदी मे लेकर फुट फुटकर रोने लगा .
- लूटेरा – लूटेरे आपकी दुकान को तोड़कर माल उठा कर ले गए है .
- जमानत – तुम इसे ही जमानत के रूप मे दे दो .
- सूद – मे आपकी रकम सूद समेत चूका दूंगा .
- गोद – बंजारा कुत्ते के शव को गोद मे लेकर रोने लगा .
प्रश्नो के उत्तर दीजिये
प्रश्न – समाधि क्यों बनायीं जाती है ?
उत्तर – किसी विशेष व्यक्ति की याद कायम रखने और उसके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समाधि बनायीं जाती है .
प्रश्न – आप इस कहानी को कौन सा शीर्षक देना चाहेंगे ?
उत्तर – वफादार कुत्ता ,जल्दबाजी का फल
प्रश्न – कुत्ते को वफादार प्राणी क्यों कहा जाता है ?
उत्तर – जिस घर मे कुत्ता होता है उस घर मे कभी चोरी नहीं होती , कुत्ता अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है ,इसलिए कुत्ते को वफादार प्राणी कहा जाता है .
प्रश्न – बंजारे ने कुत्ते देख कुछ सोचा होता तो क्या होता ?
उत्तर – बंजारे ने कुत्ते को देख के अगर सोचा होता तो उसे उसके गले मे सेठ की बंधी हुई चिट्ठी दिख जाती और कुत्ते की जान नहीं जाती .
प्रश्न – सेठ ने कुत्ते को क्यों मुक्त कर दिया ?
उत्तर – सेठ ने कुत्ते को इसलिए मुक्त कर दिया क्यूंकि जब सेठ की दुकान मे चोरी हुई थी तो उस कुत्ते ने उन चोरो को माल छुपाते हुए देख लिया था और बाद मे सेठ को वहां ले जाकर सेठ को सारा माल वापस दिला दिया था ,इस बात से खुश होकर सेठ ने कुत्ते को छोड़ दिया था .
प्रश्न – शब्दों को शब्दकोष के क्रम मे लिखिए : सूंदर , वापस , वफादार , इसलिए , आश्चर्य , लूटेरा
उत्तर – आश्चर्य , इसलिए , लूटेरा , वफादार , वापस , सूंदर
यदि आप होते तो क्या करते ?
प्रश्न – कुत्ते को जमानत पैर रखकर सेठ ने पैसे दिए ,सेठ की जगह आप होते तो क्या करते …….।
उत्तर – मे भी यही करता क्यूंकि बैंक भी जब लोन देती है तो कुछ न कुछ कामनात पे रखवाती है .
प्रश्न – लाखा ने कुत्ते को …………….। लाखा की जगह आप होते तो। …………।
उत्तर – अगर मे लाखा की जगह होता तो सबसे पहले अपने कुत्ते को देख कर उससे प्यार से पुकारता जब वो मेरे पास आता तो मुझे चिट्ठी दिख जाती
और उस चिट्ठी को पढ़ कर मुझे अपने कुत्ते पैर गर्व होता .
नीचे दिए गए प्रश्नो के उत्तर दीजिये :
प्रश्न – रात को कुत्ता पड़ाव की रखवाली कैसे करता था ?
उत्तर – रात को कुत्ता जब भी लूटेरो को आते देखता था तो भोक भोक कर उन्हें वहां से भगा देता था .
प्रश्न – सेठ ने बंजारे के सामने कौन सी शर्त रखी?
उत्तर – सेठ ने बंजारे से कहा की पैसे के बदले तुम्हे अपना कुत्ता जमानत के रूप मे रखना पड़ेगा .
प्रश्न – इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर – इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है की की कोई भी कदम उठाने से पहले हमें सोचना और विचारणा चाहिए .
नीचे दिए गए वाक्यों……………..। लिंग परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए:
- सेठ ने कहा , रूपये तो मे दे दूंगा – सेठानी ने कहा , रूपये तो मे दे दूंगा
- बंजारे को बहुत दुःख हुआ . – बंजारन को बहुत दुख हुआ .
- ऊंट की पीठ पर सामान लदा था – ऊंटनी की पीठ पर सामान लदा था .
- मैदान मे लड़का खेल रहा था . – मैदान मे लड़की खेल रही थी
