Last updated on June 28th, 2023 at 09:37 pm
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 2 एक जगत एक लोक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्रश्न 1.एक जगत, एक लोक’ ऐसा कवि ने क्यों कहा है?
यह संसार एक लोक है,जहाँ पर सभी मनुष्य एवं पशु पक्षी रहते है। यहाँ सभी को एक ही सूर्य और चाँद की रौशनी मिलती है। हम सभी लोग एक ही आसमान के नीचे रहते है इसी वजह से कवि ने इसे ‘एक जगत, एक लोक’ कहा है।
प्रश्न 2.‘एक रक्त’ का अर्थ समझाइए।
इस पंक्ति से कवि का तात्पर्य ये है की भले ही मनुष्य किसी भी जाति या धर्म का क्यों न हो लेकिन उसके खून का रंग सिर्फ और सिर्फ लाल ही होता है। भले ही हमारे चेहरे अलग हो , रंग अलग हो लेकिन अंदर से हम सब एक जैसे ही है .
प्रश्न 3.हमारा धर्म क्या होना चाहिए?
हमारा धर्म हमें सिखाता है की हमें सबकी तरक्की मे योगदान देना चाहिए ,सबको न्याय मिलना चाहिए और इन्सनियर बरक़रार रहे .
प्रश्न 4.‘हमारा जीवन एक सुख-दुःख की कहानी है’ – ऐसा कवि ने क्यों कहा है?
इस पंक्ति से कवि का तात्पर्य यह है की हमारी जिंदगी मे उतार चढ़ाव आते रहते है सुख के पीछे दुःख आता है तो दुःख के बाद सुख भी आता है। हमें अपनी जिंदगी मे दोनों ही तरह के दिन देखने को मिलते है .
उदाहरण के अनुसार निर्देशित वर्ण से शुरू होनेवाले अधिक-सेअधिक शब्द बनाइए :
उदाहरण : क-कौआ, कमल, कागज, कौशल
ग – गजानन , गंगा , गरिमा , गरीब
घ- घडी , घूँघट , घंटी
च – चकली , चमक , चाँद
म – मकान , मटका , मां , मन्नत
शब्द-सारणी :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 2 Sem 1
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्रश्न 1.इस काव्य में प्रकृति के कौन-कौन-से तत्त्व हैं?
इस कविता मे चाँद , सूरज ,धरती ,आसमान ,वायु और जल इतने प्रकृति के तत्त्व है .
प्रश्न 2.काव्य का ऐसा शीर्षक ‘एक जगत, एक लोक’ क्यों रखा गया है?
यह संसार एक लोक है,जहाँ पर सभी मनुष्य एवं पशु पक्षी रहते है। यहाँ सभी को एक ही सूर्य और चाँद की रौशनी मिलती है। हम सभी लोग एक ही आसमान के नीचे रहते है इसी वजह से कवि ने इसे ‘एक जगत, एक लोक’ कहा है।
प्रश्न 4.सभी नदियाँ अलग-अलग हैं, फिर भी कवि क्यों कहते हैं कि ‘एक ही पानी’?
इस पंक्ति से कवि का तात्पर्य यह है की पानी किसी भी नदी का क्यों न हो लेकिन पानी मे पाए जाने वाले तत्त्व सभी एक जैसे ही होते है .
विलोम अर्थवाले शब्दों के जोड़े बनाइए और उदाहरण के अनुसार वाक्य में प्रयोग कीजिए :
उदाहरण : पास x दूर
शुभ * अशुभ
चेतन * जड़ शुभ
जीवन * मृत्यु
स्वामी * दास
प्रकाश * अंधकार
समान प्रासवाले शब्द बनाकर लिखिए :उदाहरण : आना – जाना
[सुनकर, मेहरबान, सेठानी, बागबान, जेठानी, पढ़कर]
सुनकर – पढ़कर
मेहरबान – बागबान
सेठानी – जेठानी
निम्नलिखित भाव दर्शानवाली काव्य-पंक्तियाँ लिखिए :
प्रश्न 1.पूरे विश्व में एक ही सूर्य का प्रकाश है, एक ही हवा चल रही है और एक ही प्रकार का जल है। ———- एक तेज, एक हवा, एक ही पानी।
प्रश्न 2. समता का यह गीत पूरा विश्व हमेशा गा रहा है।
हर्ष भरे गाएँ हम राग सुहाने , समता और ममता के गीत-तराने
समानार्थी शब्द ढूँढ़कर घेरा बनाइए और लिखिए :
लोक = दुनिया , विश्व
मान = सम्मान, प्रतिष्ठा
निशान = चिह्न, संज्ञा
हाथ = हस्त, पाणि
अंबर = आसमान, गगन

